Viru Fouji Defence Academy

physical चाहे किसी भी भर्ती का हो 100% गारन्टी से करवाया जाता है...

Best Academy For Physical

Best Academy For Physical
वीरू फौजी डिफेन्स अकादमी

Wednesday, February 2, 2022

BEL Project Engineer Recruitment 2022

  BEL Recruitment 2022: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में 247 पदों पर भर्ती, इस तारीख से 


   

                                                पहले करना होगा आवेदन

BEL Recruitment 2022 ;- 

                                       भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने प्रोजेक्ट इंजीनियर सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार BEL Project Engineer Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर 4 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू की जा चुकी है।

BEL Recruitment 2022 ;- 

                                     आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस अभियान के माध्यम से कुल 247 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। ‌जिसमें, प्रोजेक्ट इंजीनियर के 67 पद, ट्रेनी इंजीनियर के 169 पद और ट्रेनी ऑफिसर के 11 पद शामिल हैं। प्रोजेक्ट इंजीनियर पद पर चयनित उम्मीदवारों को 40000 रुपए महीने का शुरुआती वेतन दिया जाएगा। जबकि, ट्रेनी इंजीनियर और ट्रेनी ऑफिसर पदों के लिए 30,000 रुपए महीने का वेतन मिलेगा।

BEL Recruitment 2022 ;-  

                                     प्रोजेक्ट इंजीनियर और ट्रेनी इंजीनियर पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ B.E / B.Tech / B.Sc की डिग्री होनी चाहिए। जबकि, ट्रेनी ऑफिसर पद के लिए एमबीए की डिग्री होनी चाहिए। प्रोजेक्ट इंजीनियर पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 32 साल और अन्य पदों के लिए 28 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।


BEL Recruitment 2022 ;-  

                                     सभी योग्य उम्मीदवार BEL Trainee Engineer Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर 4 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रोजेक्ट इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपए और अन्य पदों के लिए 200 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

BEL Recruitment 2022 में कुल पद  ;-   247 पद


BEL Recruitment 2022 में रिक्त पद  ;-  

  •  प्रशिक्षु अधिकारी 
  •  प्रशिक्षु अभियंता-I
  •  परियोजना अभियंता-I

BEL Recruitment 2022 में  योग्येता व वेतन ;- 

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड भर्ती BEL Vacancy पर आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍था/विश्‍वविद्यालय से संबंधित विषय/क्षेत्र में Engineering/समकक्ष होना चाहिए। इस BEL Govt Job के लिए चयनित अभ्‍यर्थियों को विभाग द्वारा निर्धारित वेतनमान 35000 -40000 एवं अन्‍य भत्‍ते प्रदान किये जाएंगे। BEL Govt Recruitment पर आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।


BEL Recruitment 2022 में महत्वपूर्ण दिनांक ;- 

  • आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 22/01/2022
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 04/02/2022


OFFICIAL NOTIFICATIOM ;- CLICK HERE

APPLY ONLINE ;- CLICK HERE

OFFICIAL WEBSITE ;- CLICK HERE 

No comments:

Post a Comment